DDU University ने एमए के इन विषयों का परीक्षाफल किया घोषित, देखें डिटेल

DDU University Gorakhpur News Uttar Pradesh: कुलपति के आदेश 17जुलाई
के क्रम में समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि एम०ए० कांटीन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन वर्क के चतुर्थ सेमेस्टर, एम०ए० शिक्षाशास्त्र के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एम०ए० अंग्रेजी के चतुर्थ सेमेस्टर, एम०ए० भूगोल के द्वितीय सेमेस्टर, एम०ए० इतिहास के द्वितीय सेमेस्टर, एम०ए० संस्कृत के द्वितीय सेमेस्टर, एम०ए०/एम०एस-सी० गणित के द्वितीय सेमेस्टर, एम०एस-सी० एक्वाकल्चर के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एम०एस-सी० भौतिक विज्ञान के चतुर्थ सेमेस्टर, एम०बी०ए० के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एम०काम० के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-25 का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है।

उक्त परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड है।

ddu

मनोविज्ञान विभाग में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय के अकादमिक वातावरण के उन्नयन में प्राकृतिक हरीतिमा की बड़ी भूमिका होती है. गोरखपुर विश्वविद्यालय एक ऐसा विलक्षण विश्वविद्यालय है, जिसके पास शहर के बीचो-बीच 191 एकड़ का परिसर है, जिसमें हरियाली की अपार संभावनाएं हैं. इसको ध्यान में रखते हुए हम वृक्षारोपण कार्यक्रम को एक व्यवस्थित स्वरूप प्रदान कर रहे हैं. जिसके तहत 'वाटिका' के कांसेप्ट को धरातल पर उतारा जा रहा है, जो किसी तरह के जंगल-झाड़ी से भिन्न एक व्यवस्थित (क्यूरेटेड एवं कल्टीवेटेड) धारणा है.

उन्होंने कहा कि हमारे परिसर का एकेडमिक वातावरण न केवल इसकी इमारतों तथा कृत्रिम संसाधनों बल्कि उसके खुले क्षेत्रों के सुव्यवस्थित रूप से भी जुड़ा हुआ है. जिसका असर विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी के साथ-साथ वृहत्तर नागरिक समाज पर भी पड़ता है. इसीलिए विश्वविद्यालय के लगभग प्रत्येक विभाग में वाटिका की अवधारणा को विकसित किया जा रहा है. हमारे इस विज़न में युवा चेतना समिति के सहभागी बनने पर हम उनके सभी सदस्यों को बधाई देते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+