DDU University Gorakhpur और पंजाब विश्वविद्यालय के बीच हुआ MOU, होंगे ये फायदे
DDU University Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के मध्य हुआ एम ओ यू 26 जुलाई को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति के समक्ष वित्त अधिकारी, कुलसचिव तथा अध्यक्ष रक्षा एवं स्त्रातज़िक अध्ययन विभाग प्रो विनोद कुमार सिंह एवं पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की प्रो मीना दत्ता के मध्य एम ओ यू किया गया, इसके अलावा प्रो मीना दत्ता रक्षा एवं स्त्रातज़िक अध्ययन विभाग को स्वर्गीय प्रो राकेश दत्ता के स्मृति में एक स्वर्ण पदक के लिए 2.5 लाख रुपए प्रदान करेंगे जिसके ब्याज से एम ए/एम एस सी में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा को प्रो राकेश दत्ता मेमोरियल स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा एवं प्रो मीना दत्ता द्वारा 2 लाख रुपए शोधवृत्ति के लिए प्रदान की जाएगी जिसके ब्याज से विभाग के सर्वश्रेष्ठ शोध छात्र/छात्रा को शोधवृत्ति प्रदान को जाएगी।

जल जीवन मिशन के प्रभाव के आंकलन हेतु अंतरराष्ट्रीय स्वयं सेवी संगठन वाटर ऐड इंडिया और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि गोरखपुर के भूगोल विभाग के द्वारा एक संयुक्त अध्ययन किया गया। जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना 2019 में तहत भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य 2024 तक दीर्घकालिक आधार पर नियमित रूप से प्रति व्यक्ति प्रति दिन प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 55 लीटर नल का पानी उपलब्ध कराना था। इस सम्बन्ध में शासन द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के ग्रामीण भारत पर पड़ने वाले प्रभाव् का मूल्यांकन करना सरकार का उद्देश्य था।












Click it and Unblock the Notifications