DDU University: प्रमाण पत्र सत्यापन से चूक गए अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, इस तारीख तक मौका
DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में प्रमाण पत्र सत्यापन से चूक गए अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। बीए को छोड़कर शेष सभी कोर्सेज के लिए आज प्रमाणपत्र सत्यापन की अंतिम तिथि थी। अब इसे बीए की तरह ही 8 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
बीए पाठ्यक्रम में प्रथम चरण में सीट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र सत्यापन का आज दूसरा दिन था। आज के लिए निर्दिष्ट अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। यह प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार 8 अगस्त तक दीक्षा भवन में चलेगी।

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया की द्वितीय चरण की काउंसलिंग में भी चॉयस लॉक की अंतिम तिथि 8 अगस्त है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रथम चरण की काउंसलिंग में प्रतिभाग़ नहीं किया या उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई वे द्वितीय चरण की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
इसके अतिरिक्त सीधे प्रवेश वाले पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के लिए पोर्टल 10 अगस्त तक खुला रहेगा। ऐसे अभ्यर्थी जो इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हैं वे प्रवेश पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ।












Click it and Unblock the Notifications