DDU University का 44वां दीक्षांत समारोह कल, मेधावियों को मिलेंगे 161 पदक

DDU University Gorakhpur Dikshant Samaroh Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह आज दोपहर बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह में पद्मश्री प्रो. आशुतोष शर्मा, इंस्टिट्यूट चेयर प्रोफेसर, आईआईटी कानपुर मुख्य अतिथि होंगे एवं दीक्षांत व्याख्यान देंगे। उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पदक वितरण
समारोह में कुल 76 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 56 छात्राएं (73.68 प्रतिशत) और 20 छात्र (26.32 प्रतिशत) शामिल होंगे। इस वर्ष कुल 71 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जिनमें 50 छात्राएं और 21 छात्र शामिल हैं। वहीं डोनर पदकों की संख्या 90 है, जिनमें 69 छात्राएं और 21 छात्र सम्मिलित हैं। इस प्रकार कुल 161 मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 43वें दीक्षांत समारोह में 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक और 85 डोनर पदक प्रदान किए गए थे।

ddu university

स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधियाँ
सत्र 2024-25 में कुल 73,887 उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। इनमें विश्वविद्यालय परिसर स्तर पर 7,711 उपाधियाँ दी जाएंगी, जिनमें 4,458 छात्राएं और 3,253 छात्र शामिल होंगे। महाविद्यालय स्तर पर 66,176 उपाधियाँ प्रदान होंगी, जिनमें 46,178 छात्राएं और 19,998 छात्र शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 50,636 छात्राओं (68.53 प्रतिशत) और 23,251 छात्रों (31.47 प्रतिशत) को उपाधियाँ प्राप्त होंगी।

पी-एच.डी. उपाधियाँ : एक नया रिकॉर्ड
इस वर्ष 44वें दीक्षांत समारोह में रिकॉर्ड 301 शोधार्थियों को पी-एच.डी. उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें कला संकाय के 117, विज्ञान संकाय के 99, वाणिज्य संकाय के 35, शिक्षा संकाय के 31, विधि संकाय के 11 और कृषि संकाय के 8 शोधार्थी शामिल हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। पिछले वर्ष 43वें दीक्षांत समारोह में 166 तथा 42वें में केवल 25 शोधार्थियों को पी-एच.डी. उपाधि दी गई थी।

ddu university

पूर्वाभ्यास सम्पन्न समारोह के सफल आयोजन की तैयारियों के अंतर्गत पूर्वाभ्यास कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। पूर्वाभ्यास के दौरान विद्वत पदयात्रा निकाली गई तथा मेडल विजेताओं को सम्मान ग्रहण की रिहर्सल कराई गई। अभ्यास में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने कुलाधिपति, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संदेश पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी और विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता तीन छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+