भारत-ऑस्ट्रेलिया शैक्षणिक सहयोग पर विश्वविद्यालय और ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन के प्रतिनिधियों में चर्चा

DDU University Gorakhpur News Uttar Pradesh: ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन के सेकंड सेक्रेटरी श्री माइकल रीज़ एवं पॉलिटिकल लीड सुश्री वंदना सेठ ने आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० पूनम टण्डन से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों, उच्च शिक्षा, शैक्षणिक आदान-प्रदान तथा भविष्य में सहयोग की संभावनाओं के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर भी व्यापक चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने की रणनीतियों और प्रयासों पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

ddu university

यह भी सहमति बनी कि भविष्य में विश्वविद्यालय की टीम, ऑस्ट्रेलियन एजुकेशन टीम से मुलाकात कर संभावित सहयोग एवं साझेदारी को आगे बढ़ाएगी।
चर्चा के दौरान डॉ० महेन्द्र कुमार सिंह, निदेशक, सूचना, प्रकाशन एवं जनसंपर्क केन्द्र तथा डॉ० दीपेन्द्र मोहन सिंह, समाजशास्त्र विभाग भी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के तत्वावधान में मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए आयोजित किए जा रहे 10वें शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यक्रम (02 से 30 अगस्त, 2025) के अंतर्गत आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन सत्र के मुख्य अतिथि, प्रोफेसर संजीव कुमार, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़, ने अपने उद्बोधन में 28 दिवसीय कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक की भूमिका युगों से समान और अपरिवर्तनीय रही है। उन्होंने शिक्षकों से प्रौद्योगिकी अपनाने, बहुविषयक शिक्षण की दिशा में प्रयास करने तथा समयानुकूल बदलावों को शिक्षण पद्धति में समाहित करने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+