DDU News: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जारी की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की समय-सारणी,यहां देखें पूरी अपडेट

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कई विषयों के प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। इन विषयों में प्राणी विज्ञान,पर्यावरण विज्ञान सहित कई अन्य विषय शामिल हैं।

ddu

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने कई विषयों की होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। इसमें प्राणी विज्ञान के एमएससी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर,पर्यावरण विज्ञान के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के कार्यक्रम शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्राणी विज्ञान एमएससी प्रथम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा सत्र (2022 - 23) प्राणी विज्ञान विभाग में दिनांक 16.12.2022 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। प्राणी विज्ञान एम एस सी तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा सत्र (2022 - 23) प्राणी विज्ञान विभाग में दिनांक 19.12.2022 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। पर्यावरण विज्ञान एमएससी प्रथम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा सत्र (2022 - 23) प्राणी विज्ञान विभाग में दिनांक 17.12.2022 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। पर्यावरण विज्ञान एमएससी तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा सत्र (2022 - 23) प्राणी विज्ञान विभाग में दिनांक 20.12.2022 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। एमएससी तृतीय सेमेस्टर (भौतिकी) सत्र 2022 - 23 के सॉलिड स्टेट फिजिक्स की प्रयोगात्मक परीक्षा दिनांक 15 दिसंबर 2022 ( बृहस्पतिवार ) को होगी।

क्रीड़ा परिषद के नए अध्यक्ष
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष पद का कार्यभार आचार्य रसायनशास्त्र विभाग प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने ग्रहण किया।उन्होंने प्रोफेसर विनीता पाठक से कार्यभार संभाला। अंग्रेजी विभाग के डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने सचिव पद का कार्यभार संभाला। इसके साथ ही प्रो विनय सिंह, उपाध्यक्ष व डॉ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+