DDU News Gorakhpur : 16 अगस्त से शुरु होगी काउंसिलिंग,इन दस्तावेजों को रखें साथ
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक के बीए, बीएससी और बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 16 अगस्त से शुरु हो रही है।काउसिलिंग लेटर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड हो जाएंगे।
गोरखपुर,13अगस्त: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक के बीए, बीएससी और बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 16 अगस्त से शुरु हो रही है।काउसिलिंग लेटर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड हो जाएंगे। साथ ही इसे अभ्यर्थी को ईमेल भी किया जाएगा।

यहां होगी काउंसिलिंग
बीए,बीएससी,बीकॉम में एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों की काउसिलिंग 16 अगस्त से शुरु हो रही है। काउंसिलिंग लेटर विवि की वेबसाइट https://ddugu.ac.in से अपलोड किया जा सकेगा। काउसिलिंग के लिए विश्वविद्यालय में जगह सुनिश्चित किए जा चुके हैं।बीएससी गणित, बॉयो और गृहविज्ञान के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दीक्षा भवन के प्रथम तल पर होगी। इसके समन्वयक अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो. अजय सिंह और सह समन्वयक प्रो. दिनेश कुमार यादव को बनाया गया है। दीक्षा भवन के भूतल पर बीकॉम की काउंसिलिंग होगी। इसके समन्वयक संकायाध्यक्ष वाणिज्य प्रो. आनंदसेन गुप्ता और सह समन्वयक प्रो. अनिल कुमार यादव होंगे। बीए प्रवेश की काउंसिलिंग संवाद भवन में होगी। इसकी समन्वयक कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. कीर्ति पांडेय और सह समन्वयक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी को बनाया गया है।
यह दस्तावेज रखें साथ
स्नातक में काउसिलिंग के लिए आने वाले छात्र कुछ जरुरी बातों का अवश्य ध्यान रखें। एडमिशन से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स जरुर साथ लाएं। माइग्रेशन, टीसी और चरित्र प्रमाण पत्र के साथ सभी शैक्षणिक दस्तावेज की प्रमाणपत्र और उनकी सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी को लाना अनिवार्य होगा।प्रवेश से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए अभ्यर्थी अपनी शिकायत [email protected] पर दर्ज करा सकेंगे।
महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में सत्र 2022-23 के लिए बीकॉम, बीएससी व बीएससी (गृह विज्ञान) में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट महाविद्यालय के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। वे मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख लें। जिन छात्र-छात्राओं का नाम मेरिट लिस्ट में है। वह आवश्यक प्रपत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित हो अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications