UP: गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति को किसने दी जान मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला
डीडीयू विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति राजेश सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को पूरी सूचना दे दी है।

Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। एजेंसी के संचालक द्वारा यह धमकी दी गयी है। विश्वविद्यालय ने कैंट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह को बुधवार रात एक फोन आया, जिसमें व्यक्ति ने विश्वविद्यालय में दोबारा काम न मिलने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। एजेंसी संचालक ने कुलपति से को धमकी देते हुए कहा कि उसका पूर्व में भी विश्वविद्यालय से अनुबंध था। जो अब खत्म है। यह अनुबंध किसी और को नहीं मिलना चाहिए।
कुलपति ने इसकी जानकरी विश्वविद्यालय प्रशासन को देते हुए पुलिस को सूचित करने के लिए निर्देशित किया। प्रशासन ने कैंट पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विश्वविद्यालय के नियंता प्रोफेसर गोपाल प्रसाद ने बताया कि व्यक्ति ने कुलपति को जान से मारने की धमकी दी है। कैंट पुलिस को तहरीर दी गयी है। सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा ने कहा कि अभी धमकी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो जरुर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications