Coronavirus: कोरोना संक्रमण को लेकर गोरखपुर में अलर्ट,एयरपोर्ट पर बढ़ी निगरानी

देश में आए कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर गोररखपुर में भी अलर्ट कर दिया गया है।यहां सभी को कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

corona

Gorakhpur News: देश में एक बार फिर कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमितों के मिलने का क्रम शुरु हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। विदेश या अन्य प्रदेशों से गोरखपुर आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर रैपिड किट से जांच की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति पॉजिटिव मिलता है तो उसके सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।

गोरखपुर के सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट देश के कुछ हिस्सों में मिले हैं। गोरखपुर में इस संक्रमण को रोका जा सके इसके लिए सभी से कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करने की अपील की जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन को बाहर से आने वाले मरीजों की जांच करने व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

कोरोना का नया वैरिएंट
जानकारी के मुताबिक,चीन के नए कोरोना वैरिएंट बीएफ-7 की भारत में इंट्री हो चुकी है।इसके आने के साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार अलर्ट मोड में आ गयी हैं। इसे लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालने करने के साथ ही कोरोना की रोकथाम व बचाव कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया है।

कम लगे बूस्टर डोज
वर्तमान समय में गोरखपुर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 34 लाख 88 हजार 88 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष पहले डोज में 103 और दूसरे डोज में 100 फीसदी से अधिक लोगों को टीका लगा। करीब 29 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगना है। जिसमें महज 10 लाख 50 हजार 874 लोगों को बूस्टर डोज लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+