'मैंने अपना भाई खो दिया', Raju Srivastav के निधन पर भावुक हुए संघर्ष के साथी रवि किशन- VIDEO
सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव ऊर्फ गजोधर भैया अब हमारे बीच नहीं हैं।पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया। राजू को 10 अगस्त को जिम करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्
गोरखपुर,21सितंबर: सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव ऊर्फ गजोधर भैया अब हमारे बीच नहीं हैं।पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया। राजू को 10 अगस्त को जिम करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। एक महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।राजू श्रीवास्तव का गोरखपुर से खासा लगाव रहा है।वह यहां अक्सर किसी न किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आते रहते थे।सीएम योगी के कार्यों व गोरखपुर के विकास की वह हमेशा सराहना करते थे।उनकी मौत से यहां के लोगों में शोक है।गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने उनकी मौत पर श्रदांजलि देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

मैंने एक भाई खोया-रवि किशन
सांसद रवि किशन ने कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति है। कामेडी जगत के लिए,एक कलाजगत के लिए और राजनिति के क्षेत्र में ।वह प्रत्येक क्षेत्र में शानदार कार्य कर रहे थे।उनके पूरे परिवार के साथ यह देश की अपूरणीय क्षति है।वह एक अच्छे पिता,अच्छे पुत्र, अच्छे पति और एक अच्छे मित्र थे।आज मैं उनकी मौत से स्तब्ध हूं।मैने अपना भाई खोया है। हम लोग तीस सालों से एक दूसरे के सुख-दु:ख में सहभागी थे।मुंबई में शुरुआती दिनों में उनका भी संघर्ष चल रहा था और मेरा भी।हम दोनों से बहुत समय साथ गुजारा।उम्मीद नहीं थी कि वो इतना जल्दी हमें छोड़कर चले जाएंगे।उनकी हालत में भी सुधार हो रहा था।बिटिया व अन्य परिजनों से लगातार बात हो रही थी।अचानक मौत की खबर से मैं स्तब्ध हूं।उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

एक जिंदादिल इंसान थे राजू भैया
सांसद रवि किशन के पीआरओं पवन दूबे की राजू श्रीवास्तव से कई बार मुलाकात थी।उनकी यादों को साझा करते हुए वह कहते हैं कि राजू भैया से मिलकर उत्साह चौगुना हो जाता था।उनका आत्मविश्वास गजब का था।एक विश्व प्रसिद्ध कॉमेडियन,शानदार अभिनेता व सफल राजनेता का अचानक चले जाना अविश्वसनीय है।वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

जब रामगढ़ताल की सुदंरता देख मोहित हो गए राजूू
सांसद प्रतिनिधि समरेन्द्र विक्रम सिंह ने उनके साथ बिताये पलों को साझा करते हुए कहा कि जब वह गोरखपुर आए थे उस दौरान उनसे मुलाकात हुई थी।बेहद हंसमुख,जिदादिल थे वो।गोरखपुर के विकास कार्यों से वह खासा प्रभावित थे।रामगढ़ताल की सुदंरता की वह बहुत तरीफ करते थे।वह कहते थे कि मन मोह लेने वाली सुंदरता है यहां की।वह योगी सरकार के कार्यो की चर्चा हमेशा करते थे।

हंसाने का महान कार्य करते थे गजोधर भैया
पार्षद नगर निगम व सदस्य सलाहकार समिति गोरखपुर रणंजय सिंह जूगनू ने राजू श्रीवास्तव के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बताया कि वह एक हंसमुख व्यक्ति थे।जिदंगी को जी रहे थे।जिंदगी जीना किसे कहते है यह उनकों देख कर समझ आया। इस भाग दौड़ की जिंदगी में वह लोगों को हंसाने का महान कार्य कर रहे थे।हमने उनसे पूछा था कि आप इन सब चीजों को लाते कहा हैं तो उन्होंने कहा था जो चीजे जीवन का हिस्सा हैं उन्हीें से उठाता हूं।आज वह हमारे बीच नहीं हैं।उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं।

कला व कलाकारों का करते थे सम्मान
गीत नाट्य एकेडमी के सदस्य व गायक राकेश श्रीवास्तव ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते हुुए कहा कि2020 में आयोजित गोरखपुर महोत्सव के मंच पर भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया "भाई" ने राजू श्रीवास्तव का नागरिक अभिनंदन किया था।वह कला व कलाकारों का सम्मान करने के साथ ही उसे बढ़ावा भी देते है।भोजपुरी भाषा व लोक कलाकारों को बढ़ावा देने के बारे में अक्सर उनसे चर्चा होती थी। उनके निधन के खबर से आज हम सब स्तब्ध हैं। एसोसिएशन ऑफ इंडिया "भाई" ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार जगदीश लाल ,विनोद कुमार श्रीवास्तव,स्वप्निल,सिद्धार्थ,मनीष, अमित डॉक्टर अरविंद कुमार,डॉक्टर आदित्य पटेल सहित अनेक लोगों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications