Gorakhpur में विकास कार्यो को गति देने के लिए मिली 180 करोड़ की धनराशि

गोरखपुर नगर निगम लगातार विकास कार्यों को गति देने में लगा है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के 163 विकास कार्यों के लिए 180.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम लगातार विकास कार्यों को गति देने में लगा है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के 163 विकास कार्यों के लिए 180.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत दी गयी है। नगर निगम ने इन कार्यो केे लिए निविदायें आमंत्रित करते हुए ठेकेदारों को कार्यादेश भी जारी कर दिया है।

nagar nigam

इसी क्रम में सोमवार को नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं समस्त जोनल अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उक्त 163 विकास कार्यों में से 101 कार्यों का आस-पास के निवासियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कराकर कार्य का शुभारंभ कराया गया। नगर आयुक्त द्वारा द्वारिकापुरी कालोनी, टैगोर कालोनी, हरिजन बस्ती बनकटवां तथा राजेन्द्र नगर में आस-पास के नागरिक एवं ठेकेदारों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया गया। नगर आयुक्त ने सम्बन्धित ठेकेदारों को उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने हेतु निर्देशित किया है।

स्थानीय निवासियों को इसके बारे में जानकारी दी गयी एवं पब्लिक ऑडिट हेतु नगर निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने को भी कहा गया। त्वरित आर्थिक विकास कार्य पूर्ण हो जाने के बाद भी नगर निगम द्वारा स्थानीय निवासियों को गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली जायेगी। आज शुरु किए गए कार्यो की धनराशि 99 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+