Gorakhpur News: महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का जनरल वीके सिंह ने किया शुभारंभ

Gorakhpur News: महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह का सोमवार को शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह रहे। इस दौरान जनरल वीके सिंह ने भव्य शोभायात्रा की सलामी ली। सीएम योगी महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संरक्षक हैं। इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रेरणा से ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ द्वारा स्थापित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने सिंचित किया। आज प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय तक इस संस्थान के अंतर्गत समाज में प्रकाश फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

cm

सीएम ने कहा कि आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। देश नेतृत्वकर्ता की भूमिका में हैं। आज देश में विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित हो रहें हैं। सभी वर्ग के लोगों का तीव्र गति से विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। किसी व्यक्ति का व्यक्तिव ही उसके विकास का प्रतीक बनाता है। वही हर तरह की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होता है।

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि हम जो भी काम करते हैं उससे ही हमें नाम और पहचान मिलती है। महाराणा प्रताप संस्थान के बच्चो में अनुशासन दिख रहा है। यही बच्चे देश को आगे ले जाने का काम करेंगे।

संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन 10 दिसंबर को होगा। इस बीच पांच से नौ दिसंबर के बीच विविध अकादमिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+