CM Yogi गोरखपुरवासियों को देंगे 1300 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वह 13 सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

cm

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। इस दौरान वह जनपदवासियों को 1300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 293.64 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 1005.82 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर खाद कारखाने में आयोजि कार्यक्रम में 37 परियोजनाओं का लोकार्पण व 200 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। जिनका लोकर्पण होना है उनमें 6 सड़कें, 5 आयुर्वेदिक चिकित्सालय, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर मे छात्रावास, कुआनो नदी के बनकटा घाट पर पुल सहित कई परियोजनाएं हैं। इसके साथ ही गोरखनाथ पुल के समानांतर टू-लेन का एक और पुल, पाली-डोहरिया मार्ग पर राप्ती नदी के सुरगहना घाट पर पुल, पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण, गोरखनाथ मंदिर परिसर में सोलर रूफ टाम योजना का शिलान्यास भी सीएम करेंगे।

गोरखनाथ क्षेत्र में जाम की स्थिति को देखते हुए पहले से यहां स्थित ओवरब्रिज के समानांतर एक और ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी लागत 178 करोड़ रुपये के करीब आएगी। ओवरब्रिज की लंबाई 766.32 मीटर है। इसमें रेलवे के भाग की लंबाई 17.63 मीटर है। इसके साथ ही सीएम सहजनवां में बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास भी करेंगे।

Recommended Video

      गोरखपुर: चिड़िया घर की शेरनी मरियम हुई बीमार, चिकित्सक ने दी जानकारी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+