CM Yogi: शारदीय नवरात्र के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी करेंगे विशेष पूजा अर्चना
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करेंगे। सीएम रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेगे। इसके साथ ही वह देश के दूसरे प्लांट को गीडा में लगाए जाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। इसी क्रम में सीएम 16 अक्टूबर को गीडा में डेयरी प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे।
गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में 15 अक्तूबर की शाम पांच बजे कलश स्थापना होगा। 22 अक्तूबर को निशा पूजन व हवन और 23 अक्तूबर को महानवमी व्रत है, जिसमें सुबह 8:30 बजे कन्या पूजन का कार्यक्रम होगा। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस नवरात्र को शारदीय नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस नवरात्रि का विशेष महत्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपो की पूजा की जाती है। 24 अक्तूबर की शाम चार बजे गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ मानसरोवर मंदिर व रामलीला मैदान अंधियारी बाग जाएंगे और देव विग्रहों का पूजन एवं अभिषेक करेंगे। इसके बाद श्रीराम दरबार में पूजन व राज तिलक कार्यक्रम संपन्न होगा।

गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि डेयरी प्लांट के उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस प्लांट के शुरु होने के बाद सैकड़ों की संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ज्ञान डेयरी का उद्घाटन 16 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे होना है।












Click it and Unblock the Notifications