CM Yogi News: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, दिए यह खास निर्देश
CM Yogi Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनी। सीएम ने एक एक कर सभी की फरियाद सुनी। इसके साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरान एक लड़की ने सीएम योगी से इलाज की मांग की। सीएम ने नन्ही बिटिया के इलाज में मदद और आवास की व्यवस्था करने की गुहार के साथ बिटिया को गोद में लेकर बैठी महिला को भरोसा दिया कि बच्ची का अच्छे से अच्छा इलाज सरकार कराएगी। महिला और उसके परिवार के लिए आवास की भी व्यवस्था कराई जाएगी। इसे लेकर सीएम योगी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जन समस्याओं का त्वरित निदान करें। करीब 200 लोगों से सीएम ने मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगो तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना।
उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है।












Click it and Unblock the Notifications