CM Yogi Birthday: 51 साल के हुए सीएम योगी, जानिए पीठाधीश्वर कैसे मनाएंगे अपना जन्मदिन
CM Yogi Adityanath आज 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था।

CM Yogi Adityanath Birthday: देश के सबसे बड़े सूबे के मुखिया व नाथ संप्रदाय के विश्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ आज 51 साल के हो गए हैं। पर्यावरण दिवस 5 जून, 1972 को सीएम योगी का जन्म हुआ था। इस दिवस को वह बेहद सादगी व अलग तरीके से मनाते हैं। आज सीएम योगी गोरखपुर में हैं। कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे। आइए जानते हैं सीएम अपने जन्मदिन पर आज क्या करेंगे और क्या कुछ खास रहेगा।
गुुरु गोरक्षनाथ की करेंगे पूजा अर्चना
सीएम आज के दिन की शुुरुआत भी अपनी पारंपरिक दिनचर्या के साथ करेंगे। वह सर्वप्रथम विधि विधान से से पूजा अर्चना कर गुरु गोरक्षनाथ से आशीर्वाद लेंगे। इसके साथ ही मंदिर परिसर का भ्रमण करेंगे।
गुरुजनों का लेंगे आशीर्वाद
इसके बाद सीएम योगी ब्रम्हलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर पुष्प समर्पपित कर आशीर्वाद लेंगे।
करेंगे गौ सेवा
इसके साथ ही सीएम गोरखनाथ मंदिर में स्थित गौशाला में गायों को गुड़ व चना खिलाएंगे। गायों के साथ कुछ समय व्यतीत कर उनकी सेवा करेंगे।
करेंगे वृक्षारोपण
सीएम का जन्मदिन और पर्यावरण दिवस एक ही दिन होने के कारण यह और खास हो जाता है। सीएम हर साल की भांति इस साल भी गोरखनाथ मंदिर में वृक्षारोपण कर स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण का संदेश देंगे।
कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
सीएम योगी इसके साथ ही आज गोरखपुर में पर्यावरण दिवस पर आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए 58 हजार ग्रामपंचायतों में ऑनलाइन शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications