Christmas In Gorakhpur: क्रिसमस की रात जश्न में डूबे सीएम सिटी गोरखपुर के लोग, देखें वीडियो
Christmas In Gorakhpur: क्रिसमस का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सीएम सिटी गोरखपुर में भी इसकी धूम देखने को मिली। भारी संख्या में लोग इसका जश्न मानने के लिए निकले। बुढ़े,बच्चों, महिलाओं सभी में गजब का उत्साह देखने को मिला। मेला का पूरा दृश्य इस दौरान दिख रहा था। मिठाईयां,गुब्बारे,खिलौनों सहित कई सामानों की लोग खरीददारी करते दिखे। गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव भी इस पर्व में शामिल हुए और लोगों को शुभकामनाएं दी।
खास सजावट ने आकर्षित किया लोगों को
क्रिसमस पर्व पर गिरिजाघरों,हॉस्पीटलों सहित कई संस्थानों को सुंदर तरीके के सजाया गया था। रंग बिरंगी लाईटें इस पर्व में चार चांद लगा रही थी। फूलों की सजावट भी लोगों का मन मोह रही थी। फुहारों मानों इस पर्व के लिए सभी को एक नई ताजगी दे रहा था।

मेयर ने दी शुभकामनाएं
गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव भी क्रिसमस पर्व पर शामिल हुए। वह पूर्वांचल ग्रामीण सेवा संस्थान में क्रिसमस पर्व के उल्लास में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ फादर साबू भी मौजूद रहे।
Recommended Video
इन जगहों पर उमड़े लोग
वैसे तो पूरे शहर में क्रिसमस की धूम देखने को मिली। लेकिन पादरी बाजार स्थित फातिमा हॉस्पिटल, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा संस्थान, कौवाबाग चर्च, शाहपुर,बशारतपुर व बेतियाहाता चर्च पर भारी संख्या में लोग उमडे।

मेले जैसा रहा दृश्य
आज क्रिसमस पर्व पर जगह-जगह मेले जैसे दृश्य देखने को मिला। सड़कों पर बच्चों,बुढ़ों,युवाओं की लंबी कतार, मिठाई व खिलौने खरीदते बच्चे मेले का पूरा दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे।
महिलाओं में दिखा खासा उत्साह
इस दौरान महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। शिवपुर सहबाजगंज की संगीता सिंह ने कहा कि क्रिसमस पर्व पर बहुत अच्छा लगा। हम फातिमा हमेशा घूमने आते हैं। वरषा श्रीवास्तव ने यहां के सजावट की तारीफ की। नीता श्रीवास्तव ने कहा मुझे क्रिसमस पर्व बहुत पसंद हैं मैं हर साल घूमने जरुर निकलती हूं।खूब फोटो सेशन करते हैं। पूनम बताती हैं कि हम पहली बार आई हूं। बहुत अच्छा लगा।












Click it and Unblock the Notifications