UP: मोबाइल पर गेम खेलने से मां ने किया मना, कार में जा कर बैठ गया मासूम, इस हाल में देख उड़े परिजनों के होश

Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कुछ ही देर में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गयी। मासूम की कार में दम घुटने से मौत हो गयी है। यह घटना है कैंट इलाके के बिलंदपुर की है।

जानकारी के मुताबिक, पांच वर्षीय मासूम अयान अपने बिलंदपुर स्थित घर पर मोबाइल देख रहा था। उसकी मां ने उसे मोबाइल देखने से मना किया और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह घर के सामने खड़ी कार में जाकर बैठ गया। कार लॉक नहीं थी। इसी बीच चाइल्ड लॉक लगने से कार लॉक हो गयी।

gorakhpur

इधर घर में किसी को पता नहीं कि मासूम अयान कहां गया है। मां समझ रही थी कि वह दादी के पास है। परिजन समझ रहे थे कि मां के पास है। इस एक घंटे में मासूम कार में तड़प रहा था। उसने एक बार कार का हॉर्न भी बजाया। लेकिन घर वाले अपने में इतने में व्यस्त थे कि बेटे की सुध न आई। बेटा तड़प तड़प कर कार में मर गया।

एक घंटे के बाद घर के लोगों को बेटे की चिंता हुई। उसे खोजना शुरु किया। चारो तरफ सभी ने उसे ढूंढा लेकिन वह कही नहीं मिला। फिर कार की तरफ सबका ध्यान गया। मासूम बदहवास हाल में कार में पड़ा हुआ था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। कार के शीशे पर उसके पंजों के निशान उसकी छटपटाहट को बयां कर रहे थे। उसे परिजन हॉस्पिटल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सांस चलती देख परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। अब घरवाले उस समय को कोस रहे हैं, जब मासूम उनकी नजरों से बचकर घर से बाहर हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+