UP: गोरखपुरवासियों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी देंगे खास सौगात, सीएम योगी रहेंगे मौजूद
केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी व सीएम योगी आदित्यनाथ 12 मार्च को गोरखपुर आएंगे। इस दौरान कई सड़कों की सौगात गोरखपुरवासियों को मिलेगी।

Gorakhpur News: गोरखपुरवासियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी गोरखपुर को चार नई सड़कों की सौगात देंगे। वह 12 मार्च को गोरखपुर आएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की दो परियोजनाओं का भूमि पूजन कार्यक्रम होगा।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सीएम योगी आदित्यनाथ 2500 करोड़ रुपए से बनने वाली जंगल कौड़िया-सोनौली रोड और दो हजार करोड़ से बनने वाली जंगल कौड़िया-जगदीशपुर (गोरखपुर बाइपास) भूमि पूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 मार्च रविवार को गोरखपुर आएंगे। वे सबसे पहले नौकाविहार स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जाजया लेंगे। इसके बाद सीएम योगी गीडा में स्थापित अंकुर स्टिल्स फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। सीएम चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे। सोमवार की सुबह वे गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में हिस्सा लेगे।
Recommended Video

जंगल कौड़िया से जगदीशपुर बाइपास बन जाने से रिंग रोड निर्मित होगी। जिससे शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगा। इसके अतिरिक्त गडकरी नेशनल हाईवे द्वारा लगभग 800 करोड़ रुपए से बनाई जाने वाली महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी सड़क का और रामजानकी रोड का शिलान्यास करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications