CBSE compartment exam:10वीं और12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से,जारी हुआ प्रवेश पत्र
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होने वाली है।इसके लिए बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।बोर्ड के संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र स्कूल से
गोरखपुर,20अगस्त: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होने वाली है।इसके लिए बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।बोर्ड के संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र स्कूल से भी प्राप्त कर सकते हैं। 12वीं की परीक्षा जहां सिर्फ 23 अगस्त को ही होगी वहीं 10वीं की 29 अगस्त तक चलेगी।

कोविड नियमों का करना होगा पालन
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा में छात्र-छात्राओं को कोविड नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर 12.30 तक चलेगी। 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की शुरुआत 23 अगस्त को गणित की परीक्षा से होगी। बेसिक और स्टैंडर्ड गणित सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे की पाली में होगी। 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों को अपने उत्तर बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्तर-पुस्तिका पर लिखने होंगे। सीबीएसई के अनुसार परीक्षा में विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा, जिसमें वह प्रश्नपत्र के प्रश्नों को पढ़ सकेंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसके नियम भी बोर्ड ने जारी कर दिए हैं।
परीक्षा पास करना अनिवार्य
बोर्ड ने विद्यार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होना ही होगा। यदि विद्यार्थी इस परीक्षा में असफल होते हैं, तो उन्हें दोबारा कंपार्टमेंट परीक्षा देना अनिवार्य होगा।
परीक्षा की तैयारी पूरी
सीबीएसई के जिला समन्वयक अजित दीक्षित ने बताया कि जनपद स्तर पर परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए बोर्ड से जिले में पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने संबंधित विद्यालयों से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications