Annu Kapoor: गोरखपुर में अन्नू कपूर का दिखा बेबाक अंदाज, कहा- 'बॉलीवुड एक्टर नहीं, IAS बनना था सपना'
Annu Kapoor News Gorakhpur Uttar Pradesh: बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार, फिल्म निर्माता- निर्देशक,बेहतरीन एंकर अन्नू कपूर रविवार को गोरखपुर दौरे पर थे। उन्होंने गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने खुलकर बातचीत की और जीवन की कई अनसुनी बातें भी लोगों को बताई। इस दौरान उन्होंने अपनी अधूरी ख्वाहिश के बारे में भी बताया। इसके साथ ही लोगों से संयुक्त परिवार को बढ़ावा देने,माता-पिता की सेवा करने और एक अच्छा इंसान बनने की अपील भी की।
गोरखपुर से है पुराना नाता अन्नू कपूर ने गोरखपुर से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए बताया कि मेरी मां अच्छा मुशायरा करती थीं। 51 साल पहले उन्होंने इसी गोरक्षधरती पर फिराक गोरखपुरी के साथ मुशायरा पढ़ा था। मां की यादें यहां से जुडी हैं। इसलिए मेरा यहां से विशेष लगाव है।

का फरक पड़ जहिए अन्नू कपूर वर्तमान समय में 68 वर्ष के हो चुके हैं। एक दो माह बाद वह 69 के हो जाएंगे। उम्र की बात पर उन्होंने कहा कि का फरक पड़ जहिए। अच्छे से आए हैं और अच्छे से चले जाए यही बहुत है।
परिस्थितियों ने मुझे यहां पहुंचाया अन्नू कपूर अपने बारे में बताते हैं कि वह उनकी पढ़ाई में बहुत रुचि थी। एक अच्छा विद्यार्थी भी था। मार्क भी 92 प्रतिशत से ऊपर ही रहते थे। मेरी परिस्थितियों ने मुझे यहां ला खड़ा किया।
Recommended Video
निर्धन मां-बाप का बेटा था उन्होंने अपने बचपन की दिनों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि मेरा बचपन बहुत ही आर्थिक अभाव में गुजरा है। अच्छे परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी हमें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। पिता जी एक नाटक कंपनी के मालिक थे। मां मुशायरा करती थी और उर्द़ू,अरबी की अच्छी जानकारी होने के कारण शिक्षा प्रदान करती थी।
यह ख्वाहिश रह गयी अधूरी अन्नू कपूर कहते हैं कि एक आईएएस अधिकारी बनना उनका सपना था। यही उनकी ख्वाहिश थी। जो आर्थिक संकट के कारण कभी पूरी नहीं हो पाई।
आईएएस न बनने का अब भी है मलाल अन्नू कपूर ने बताया कि आज मेरे पास सारी धन दौलत और शोहरत है लेकिन आईएएस न बनने का मुझे अब भी मलाल रहता है।
दुनिया में मां-बाप से बढ़कर कोई दौलत नहीं अन्नू कपूर ने माता-पिता का धरती का सबसे बड़ा धन दौलत बताया। उन्होंने कहा कि मां बाप की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं।
जब हिन्दू ब्राम्हण मां की मौत पर मुसलमान भाईयों ने अदा की थी नमाज उन्होंने अपनी मां की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी मां हिंदू ब्राम्हण थी। जब उसकी मौत हुई तो अश्मसान पर कुछ मुसलमान भाई पहुंचे थे । उन्होंने पूछा था कि क्या हम यहां इस अश्मसान भूमि पर जनाजे की नमाज अदा कर सकते हैं। तब परिवार के लोगों ने उन्हें कहा आप करिए और उन्हें किसी ने नहीं रोका।
बॉलीवुड में काम करने का कभी सोचा नहीं अन्नू कपूर ने कहा कि मेरा सपना कुछ और था। मैं कभी बालीवुड में काम करने का सोचा भी नहीं।आज परिस्थितियों की देन है यह।
एक अच्छा इंसान बने अन्नू कपूर ने लोगों से अपील की कि कुछ भी बनने से जरुरी है कि एक अच्छा इंसान बना जाए। आप सब भी अपनी इंसानियत को हमेशा जिंदा रखिए।












Click it and Unblock the Notifications