Gorakhpur News: अपराध पर लगाम लगाएंगे 1467 सीसीटीवी कैमरे,ब्लैक स्पॉट की हुई गूगल मैपिंग
गोरखपुर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले में 1467 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने सर्वाधिक घटना होने वाले ब्लैक स्पॉटो की गूगल मैपिंग कर ली है।इसके साथ ही इन इलाकों के कितने घरों-दुकानों के बाहर कैमरे ह
गोरखपुर,29जुलाई: गोरखपुर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले में 1467 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने सर्वाधिक घटना होने वाले ब्लैक स्पॉटो की गूगल मैपिंग कर ली है।इसके साथ ही इन इलाकों के कितने घरों-दुकानों के बाहर कैमरे हैं, उसकी भी मैपिंग कराई जाएगी।

एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि जिले में ब्लैक स्पॉट जगहों की गूगल मैपिंग करा ली गयी है।तीन साल में हुए बड़े आपराधिक घटनाओं के आधार पर पुलिस ने ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। इसके तहत जिले में 1,467 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी मदद से उस जगह पर आने जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की तीसरी नजर रहेगी। एडीजी अखिल कुमार इसके लिए प्रतिष्ठित लोगों की मदद से कैमरे लगवा रहे हैं।
मैपिंग के तहत शहर में 1,000 कैमरों की जरूरत है। दक्षिणी क्षेत्र में 154 व उत्तरी इलाके में 313 कैमरों की जरूरत है। इसके तहत ही काम किया जा रहा है। शहर क्षेत्र में तकरीबन लोगों के सहयोग से कैमरे का बजट मिल गया। इसे लगाने का काम भी शुरू हो गया है।
पिछले तीन वर्षों में लूट, हत्या, छिनैती, टप्पेबाजी की सर्वाधिक घटनाएं हुई हैं। इसके लिए जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में तीन वर्ष के भीतर हुए गंभीर अपराधों की गूगल मैपिंग कराई गई हैं। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों से कैमरों की जरूरत पूछी गई है। सर्वाधिक मांग पुलिस अधीक्षक नगर ने की है।












Click it and Unblock the Notifications