Ground Report Bharat Band: सीएम सिटी गोरखपुर में बेअसर रहा 'भारत बंद', लोगों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
Ground Report Gorakhpur Bharat Band Latest News Uttar Pradesh: ट्रेड यूनियनों और अन्य संगठनों द्वारा किए गए 'भारत बंद' का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में कोई असर नहीं दिखा। रेल, बस सहित सभी आवागमन के साधन सुचारू रूप से चलते दिखे। दुकानें खुली रहीं। बाजार में रौनक दिखी। आमजन के ऊपर इसका कोई असर नहीं दिखा। पेश है वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव की ग्राउंड रिपोर्ट -
आमजन पर नहीं दिखा असर
भारत बंद का आमजन पर कोई असर नहीं दिखा। नौकरीपेशा, व्यवसायी सभी अपनी नियमित दिनचर्या में दिखे।

बस आवागमन नहीं दिखा बाधित
उतर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसें सुचारू रूप से चलती रहीं। कचहरी बस स्टेशन इंचार्ज नुरुल हसन ने बताया कि भारत बंद का कोई असर बसों के संचालन पर नहीं है। बसें पूर्व की भांति चल रहीं हैं। यात्रियों ने बताया कि हम लोगों की यात्रा पर भारत बंद का कोई असर नहीं है।

ट्रेनों पर नहीं दिखा बंद का कोई असर
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन सामान्य दिनों की तरह रहा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलती रहीं। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन यात्रा में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
बोले दुकानदार
गोरखपुर के मुख्य बाजार गोलघर में पूरी तरह रौनक रही। दुकानें खुली रही। दुकानदार महेंद्र बताते हैं कि मुझे तो पता ही नहीं कि आज भारत बंद है। ना ही इसका कोई असर है। हम अच्छे से अपनी दुकानदारी कर रहे हैं।

खुले रहे स्कूल
गोरखपुर के सभी स्कूल खुले रहे। भारत बंद का इनपर कोई असर नहीं दिखा।
कुल मिलाकर ट्रेड यूनियनों द्वारा किए गए भारत बंद का गोरखपुर में कोई असर नहीं दिखा। सभी कुछ अपनी नियमित दिनचर्या के दिखीं।












Click it and Unblock the Notifications