Gorakhpur बौद्ध संग्रहालय को विकसित करने के लिए मिले 69 लाख
Gorakhpur में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार खास पहल कर रही है। यहां के बौद्ध संग्रहालय को विकसित करने के लिए 69 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

Gorakhpur News: शासन ने राजकीय बौद्ध संग्रहालय को पर्यटन स्थली के रुप में विकसित करने के लिए 69 लाख रुपये की स्वीकृती दी है। इससे संग्रहालय परिसर में कैंटीन अंब्रेला हट और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इस संग्रहालय को पांच एकड़ परिसर में पिकनिक स्पॉट के रुप में विकसित किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर बौद्ध संग्रहालय में पार्किंग व्यवस्था के लिए एक बेहतर जगह सुनिश्चित की जाएगी। पर्यटकों के लिए एक कैंटीन बनाई जाएगी जिसमें स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे। पूरे परिसर में एक दर्जन से अधिक अंब्रेला हट बनाए जाएंगे, जिसमें बैठने के लिए कुर्सी और खानपान के लिए टेबल उपलब्ध रहेगा।
गोरखपुर राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. मनोज कुमार गौतम ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर में पर्यटन के विकास में लगातार कार्य किए गए है। इसी क्रम में बौद्ध संग्रहालय को विकसित करने के लिए 69 लाख रुपये स्वीकृत मिली है। जिससे यहां कैंटीन, पार्किंग विकसित किए जाएंगे। यहां विस्तृत क्षेत्र में सुदंर लॉन विकसित किए जाएंगे। इसके बाद से यहां पयर्टकों की संख्या में और इजाफा होगा।
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही गोरखपुर के पर्यटन स्थलों की दशा सुधरी है। इन्हें एक नया रुप मिला है। आज यहां का रामगढ़ताल पर्यटकों के लिए आकर्षण का बहुत बड़ा केंद्र बना हुआ है। हजारों की संख्या में यहां प्रतिदिन पर्यटक आते हैं। इसके साथ ही अन्य कई स्थानों को विकसित किया जा चुका है। जो पर्यटन का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications