Basketball Tournament: सेमी फाइनल मैच जीत पूर्वोत्तर रेलवे ने फाइनल में बनायी जगह

गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में खेली जा रही 30वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बाॅस्केटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को हुए सेमी फाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने मध्य रेलवे को व पश्चिम रेलवे ने उत्तर र

Gorakhpur News: गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में खेली जा रही 30वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बाॅस्केटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को हुए सेमी फाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने मध्य रेलवे को व पश्चिम रेलवे ने उत्तर रेलवे को हराया। दोनों टीमों ने जीत हासिल करते हुए फाइनल मैच में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

basketball

जानकारी के मुताबिक, पूर्वोत्तर रेलवे ने मध्य रेलवे को 57-30 से तथा पश्चिम रेलवे ने उत्तर रेलवे को 50-49 हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की। आरम्भ से ही पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी तेजी से अंक अर्जित करते रहे। पूर्वोत्तर रेलवे केे सुनील महला ने 18 अंक बनाये। इसके अतिरिक्त दीपक कश्यप, अमित चहल, छोटेलाल यादव, विजय कुमार, रवीन्द्र सिंह, कमलेश भारती, शेख तवरेज, भीम सिंह, अजीत तिवारी एवं अखिलेश्वर सिंह ने शानदार खेल का
प्रदर्शन किया।

मध्य रेलवे के खिलाड़ी शैलेन्द्र ने अपनी टीम के लिए 15 अंको का योगदान किया।
आज खेले गये दूसरे सेमी फाइनल में पश्चिम रेलवे एवं उत्तर रेलवे का मैच में कांटे की टक्कर रही। दोनों टीमों में एक-एक अंक के लिये संघर्ष होता रहा । अन्ततः मैच पश्चिम रेलवे ने उत्तर रेलवे को 50-49 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । पश्चिम रेलवे के रमेश ने अपनी टीम के लिये अधिकतम 24 अंक तथा उत्तर रेलवे के अमित ने 13 अंक बनाये ।

आज खेले गये अन्य मैचों में पूर्वोत्तर रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे को 36-17, पश्चिम रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे को 49-13 से, उत्तर रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 45-28, मध्य रेलवे ने दक्षिण रेलवे को 44-40 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
फाइनल मैच 15 नवम्बर को शाम 4.45 बजे खेला जायेगा तथा पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे ।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+