Indian Railway: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया यह खास कदम
Rialway Update Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मण्डल पर स्थित शामगढ़ स्टेशन पर पूर्व से दिया जा रहा अस्थाई ठहराव 06 माह के लिये बढ़ाया जा रहा है।
- 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव शामगढ़ स्टेशन पर 20 दिसम्बर,2023 तक बढ़ाया जायेगा ।
- 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव शामगढ़ स्टेशन पर 20 दिसम्बर,2023 तक बढ़ाया जायेगा ।
- 20941 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव शामगढ़ स्टेशन पर 24 दिसम्बर,2023 तक बढ़ाया जायेगा ।
- 20942 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव शामगढ़ स्टेशन पर 24 दिसम्बर,2023 तक बढ़ाया जायेगा ।

रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 12 जून, 2023 को अपराध आसूचना शाखा एवं रेलवे सुरक्षा बल, भटनी द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान रेलवे आरक्षण केन्द्र, लार रोड से रेल आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त 02 व्यक्तियों को 04 अदद आरक्षित टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। 12 जून, 2023 को अपराध आसूचना शाखा एवं रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान रेलवे आरक्षण केन्द्र, छपरा से आरक्षित रेल टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त 01 टिकट दलाल को 09 आरक्षित टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications