राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, यह है नया अपडेट
राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना के लिए जीडीए ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। इससे इच्छुक लोगों को आवेदन करने का एक और मौका मिल जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने बताया कि मंगलवार तक इस योजना के लिए कोई निविदा प्राप्त नहीं हो सकी थी।
इसके लिए दो बार आरएफपी (रिक्वेस्ट फार प्रपोजल) जारी किया गया, लेकिन किसी डेवलपर ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद पांच अक्तूबर को डेवलपर के साथ बैठक हुई। इसमें डेवलपर ने योजना के संबंध में सुझाव दिए, ताकि आरएफपी में सुगमता के साथ शामिल हो सकें।

जीडीए की ओर से मानबेला में 207.47 एकड़ (83.96 हेक्टेयर) में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना लांच की गई है। इसमें करीब 450 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ढांचागत विकास के लिए विकासकर्ता अब 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। यह तिथि 19 दिसंबर को समाप्त हो रही थी।
जीडीए की ओर से मानबेला में 207.47
इस दौरान यह सुझाव दिया गया कि जीडीए की ओर से विकास कार्यों की लागत के बदले में दिए जाने वाले भूखंडों पर विला निर्माण किए जाने की शर्त को समाप्त करके सिर्फ भूखंड का विक्रय करने की अनुमति देने को कहा। डेवलपर ने बताया कि खोराबार टाउनशिप योजना में डेवलपर की ओर से अपने भूखंडों पर विला बना कर बेचा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications