NER Gorakhpur: आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रहेगी पुनर्निर्धारित, देखें डिटेल

NER Gorakhpur News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के पिलखुआ-डासना खण्ड पर आटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।

पुनर्निर्धारण-
- आनन्द विहार टर्मिनस से 16 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- काठगोदाम से 16 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस काठगोदाम से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

ner

- रामनगर से 16 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 25036 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस रामनगर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 16 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12584 आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

नियंत्रण-
- काठगोदाम से 12 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- डिब्रूगढ़ से 10 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट तथा 14 सितम्बर, 2025 को मार्ग में 150 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+