Independence Day: आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हुए एक लाख लोग,राष्ट्रगान का बनाया रिकार्ड
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोरखपुर आजादी के रंग में रंगा नजर आया।गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में एक साथ-एक लाख लोगों ने राष्ट्रगान कर रिकार्ड बनाया। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के वसर पर यहां देशभक्ति का वृहद कार्यक्रम आ
गोरखपुर,15अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोरखपुर आजादी के रंग में रंगा नजर आया।गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में एक साथ-एक लाख लोगों ने राष्ट्रगान कर रिकार्ड बनाया। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के वसर पर यहां देशभक्ति का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरंगे के रंग में लगभग एक लाख लोग सराबोर रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर विकास प्राधिकरण रहा। पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए जिसमें शहर के सभी कॉलेजों के छात्र, टीचर,आमजन,जनप्रतिनिधि,पुलिस व प्रशासन सहित हर वर्ग के लोग उपस्थित रहे।सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर रिकार्ड बनाया। पैडलेगंज से लेकर नौकायन तक हर जगह तिरंगा लगाया गया था। इसके साथ ही गुब्बारों और फूलों से भी सजावट की गई।आजादी के अमृत महोत्सव की यह शोभा बढ़ा रहे थे।जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि'प्रोग्राम में जनप्रतिनिधि और अफसरों समेत स्टूडेंट्स, शिक्षकों को हिस्सा लेकर इसे पूरी तरह सफल बना दिया। खास बात यह रही कि यहां आने वाले हर किसी के हाथ में तिरंगा था। आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम रही। इसे लेकर यातायात पुलिस भी लगी रही। जीडीए के पार्किंग क्षेत्र में इस खास अवसर पर पार्किंग शुल्क भी नहीं लिया गया।
इसके साथ ही सीएम सिटी गोरखपुर आजादी के रंग में रंगा दिखा।आजादी के अमृत महोत्सव में सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।प्रशासन,पुलिस,रेलवे,रोडवेज,स्कूल,सभी जगह तिरंगा फरायागया और शहीदों को याद किया गया।कई जगह तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।












Click it and Unblock the Notifications