Gorakhpur AIIMS: मेडिकल के छात्रों के लिए खुशखबरी, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एमडी और एमएस की पढ़ाई जल्द
मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में एमडी व एमएस की पढ़ाई फरवरी 2023 से शुरु हो जाएगी। पीएचडी की कक्षाएं भी चलने लगेंगी।जल्द ही एमडी व एमएस की 50 सीटें भी भरी जाएंगी।पीएचडी की करी
गोरखपुर,31अगस्त: मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में एमडी व एमएस की पढ़ाई फरवरी 2023 से शुरु हो जाएगी। पीएचडी की कक्षाएं भी चलने लगेंगी।जल्द ही एमडी व एमएस की 50 सीटें भी भरी जाएंगी।पीएचडी की करीब 50 सीटें मिलेंगी। पीजी व पीएचडी की सीटें एम्स दिल्ली की प्रवेश परीक्षा व काउंसिलिंग से भरी जाएंगी। कक्षाएं चलने के साथ ही शोध की गतिविधियां भी बढ़ाई जाएंगी।

एम्स की डायरेक्टर डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि मेडिकल के छात्रों के लिए जल्द ही पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एमडी व एमएस की पढ़ाई शुरु हो जाएगी।फरवरी से क्लास चलने की उम्मीद है।इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।जल्द से जल्द छात्रों को यह सुविधा उपलब्ध हो इसकी तैयारी तेज है।
एम्स का आयुष विंग सितंबर से पूरी क्षमता के साथ चलने लगेगा। अभी होम्योपैथिक व आयुर्वेद की ओपीडी चल रही है। दोनों में रोजाना 40-40 मरीज आ रहे हैं। जल्द ही यूनानी की ओपीडी चलेगी। निदेशक के मुताबिक, पंचकर्म से इलाज की व्यवस्था की जा रही है। होम्योपैथिक, आयुर्वेद, यूनानी व पंचकर्म से जुड़ी हर गतिविधि से इलाज की व्यवस्था बनाई जाएगी। ऑपरेशन थियेटर (ओटी) भी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। अलग-अलग विभागों की 15 ओटी हैं। रोजाना 15 मेजर ऑपरेशन किए जा रहे हैं। माइनर ऑपरेशन ज्यादा हो रहे हैं।
संक्रामक रोगों पर होगी कार्यशाला
एम्स में अक्तूबर में संक्रामक रोगों पर कार्यशाला होगी। नवंबर में कार्डियो डायबिटिक से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस कराई जाएगी। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टर आएंगे। इसका लाभ गोरखपुरवासियों को मिलेगा।
निदेशक ने बताया कि एम्स के डॉक्टर व छात्र-छात्राएं भूगर्भ जल में आर्सेनिक व लेड की मात्रा पर शोध करेंगे। इसके लिए लखनऊ की टॉक्सीकोलॉजी लैब से अनुबंध किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद शोध शुरू किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications