Gorakhpur News: खेत में महिला की गला रेत कर हत्या,फरार हुआ बदमाश

गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के हेमधापुर गांव में मंगलवार की दोपहर खेत में बकरी चराने गयी महिला का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गया।

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के हेमधापुर गांव में मंगलवार की दोपहर खेत में बकरी चराने गयी महिला का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गया। आरोपी गांव का ही रहने वाला हैं। बेटी ने मां का शव देख शोर मचाया। आस-पास के लोग आ गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

murder

जानकारी के मुताबिक, हेमधापुर की रहने वाली भगवानी देवी खेत में बकरी चरा रही थी। दोपहर का समय था। बेटी भी कुछ दूरी पर थी। इसी बीच गांव का रहने वाले राकेश सिंह खेत में आया और महिला पर चाकू से वार कर दिया। उसने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस टीम में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी,सीओ चौरी-चौरा मानुष पारीक व थानाध्यक्ष सूरज सिंह मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, महिला का गांव के रहने वाले राकेश सिंह पुत्र इंदु सिंह से पुरानी रंजिश थी। आरोपी ने कुछ समय पहले महिला की बेटी से छेड़खानी की थी और उसके ऊपर चाकू से जान लेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी महिला पर समझौते के लिए दबाव बना रहा था। महिला समझौते के लिए तैयार नहीं थी। इससे नाराज आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि महिला के हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। पुरानी रंजिश में महिला की हत्या की गयी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+