Gorakhpur: मिट्टी के नीचे दबा मिला महिला का शव,हत्या की आशंका

गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के पिपरा मुगलान गांव में रविवार सुबह एक महिला का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला।राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।इसकी पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के र

गोरखपुर,14अगस्त: गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के पिपरा मुगलान गांव में रविवार सुबह एक महिला का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला।राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।इसकी पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के राधिका के रुप में हुई है।वह अपने मायके में थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले की छानबीन की जा रही है।

dead body

जानकारी के मुताबिक,पीपीगंज की रहने वाली महिला का शव पिपराइच थानाक्षेत्र में मिला। महिला की शादी शाहजहांपुर जिले में हुई थी। उसके पति से मनमुटाव के चलते पिछले कई वर्षों से वह अपने मायके में ही रह रही थी। रविवार को उसका शव पिपराइच के पिपरा मुगलान में मिट्टी के नीचे दबा था। दुर्गन्ध से राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को खोदवा कर मिट्टी से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान की।पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज अवस्थी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव का एक नशेड़ी शराब पीकर गांव में सुबह से शोर मचा रहा था कि शव को दबा दिया गया है। लेकिन उसकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। हत्या को लेकर ग्रामीण मृतका की मां पर संदेह कर रहे हैं, जबकि मृतका की मां का आरोप है कि सप्ताह भर पूर्व उसकी पुत्री दामाद के साथ घर से निकली थी और उसी ने उसकी हत्या की है।मामले की गहनता से जांच की जा रही है।जल्द ही कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+