UP: किशोरी को बंद फैक्टरी में ले गया युवक, बनाया बंधक और कर दिया यह काम
गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की हालत गंभीर है।

Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो युवक द्वारा किशोरी के साथ दरिंदगी को बयां करता है। खोराबार की रहने वाली एक किशोरी को युवक जंगल में बंद पड़ी फैक्ट्री में बंधक बना लेता है और उसके साथ रात भर दुष्कर्म करता है। यह घटना मंगलवार रात की है। सुबह होश आने पर किशोरी ने परिजनों से पूरी बात बताई। किशोरी की हालत गंभीर है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी राजन राजभर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उसके गांव के ही राजन राजभर ने अपनी बातों में उलझाकर कुसम्ही जंगल स्थित बंद फैक्ट्री ले गया। लड़की कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसने उसे बंधक बना लिया। इसका विरोध करने पर राजन ने लड़की की पिटाई भी की। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और सुबह होते ही वह फरार हो गया। किशोरी बेसुध पड़ी थी। जब उसे बुधवार सुबह होश आया तब वह किसी तरह घर पहुंची और पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने लड़की को जिला अस्पताल में एडमिड कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही परिजनों ने तहरीर देकर इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी।
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के आधार पर जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications