UP: एडीजी के निर्देश के बाद भी पुलिस की मनमानी,रेप पीड़िता के भाई व पिता को ही बना दिया अरोपी

रेप पीड़िता ने पुलिस व भाजपा विधायक पर मामले को दबाने व मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया है।इसके साथ ही पीड़िता ने एडीजी के निर्देश के बाद भी पुलिस की मनमानी की बात कही है।

rep

Gorakhpur News: गैंगरेप पीड़िता ने रविवार को गोरखपुर प्रेसक्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर आप बीती बताई। युवती ने गांव के ही प्रधान व एक अन्य पर घर में घुस कर जबरन रेप करने का अरोप लगाने के साथ ही भाजपा विधायक महेंन्द्र पाल सिंह पर इस पूरे मामले में पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रधान व उसके साथी ने किया दुष्कर्म युवती ने आपबीती बताते हुए कहा कि मैं पिपराइच क्षेत्र स्थित एक गांव के दलित समाज से आती हूं। माता-पिता व हम पांच भाई बहन हैं। पिता व भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं। तीनों बहनों की शादी हो गयी है।मां सफाईकर्मी है। 15 दिसंबर की रात घर में मैं और दादी थे। मां ड्यूटी पर थी। रात एक बजे के करीब गांव के प्रधान प्रदीप सिंह व विपुल सिंह मेरे घर में जबरन घुस गए। दोनों ने मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। इसी बीच दादी जग गयी और शोर मचाने लगी। शोर सुन आस-पास के लोग आ गए। इस बीच प्रधान भाग निकले लेकिन विपुल सिंह को घर में ही पकड़ लिया गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

एडीजी के निर्देश के बाद भी पुलिस की मनमानी पुलिस विपुल को रात में अपने साथ ले गयी। अगले दिन हम थाने गए जहां पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय समझौता करने का दबाव बनाना शुरु कर दिया। एक सप्ताह तक प्रयास करने के बाद भी जब केस दर्ज नहीं हुआ तो इसकी शिकायत एडीजी से की। एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने केस तो दर्ज किया लेकिन रेप की जगह छेड़खानी का मामला दर्ज किया। पुलिस इतने पर ही नहीं रुकी। अगले दिन 23 दिसंबर को युवती के भाई व पिता पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दिया।

विधायक पर लगाए आरोप
युवती ने भाजपा विधायक महेन्द्र पाल सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस विधायक के दबाव में आकर काम कर रही है। हालांकि विधायक ने इस अरोप का खंडन किया है।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा है कि यह गंभीर विषय है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। सही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+