UP: वर्दी पहन बाइक पर स्टंट दिखाना कांस्टेबल को पड़ा भारी, एसएसपी ने की यह कार्रवाई
Gorakhpur News: गोरखपुर में तैनात कांस्टेबल का सोशल मीडिया पर रिल्स वायरल हुआ है जिससे उसकी नौकरी संकट में पड़ गयी है। कांस्टेबल वर्दी में रेसर बाइक पर स्टंट दिखा रहा है। इसकी सूचना जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर को मिली उन्होंने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कैंट थाने में तैनात सिपाही संदीप कुमार चौहान ने रेसर बाइक पर रिल्स बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने सिपाही संदीप को निलंबित कर दिया।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि डीजीपी का पूर्व में ही आदेश है कि पुलिस कर्मी वर्दी में रिल्स या अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें। इस आदेश के बाद भी कांस्टेबल ने लापरवाही की है। इसलिए इसे निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गये हैं।
सरकार के नए फैसले के बाद अब पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सक सकते। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी सोशल मीडिया पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। नए नियमों के मुताबिक, यूपी में पुलिसकर्मियों के लिए अब वर्दी पहनकर रील बनाने, सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ-साथ आधिकारिक कागजों की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करने पर पाबंदी लगा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications