COVID-19: सीएम सिटी गोरखपुर में कोरोना से पहली मौत, मुंबई से लौटा था शख्स

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में लगातर इजाफा हो रहा है। रविवार को सीएम सिटी गोरखपुर में कोरोना वायरस के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह चिलुआताल थाना क्षेत्र के नवापार का रहने वाला था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था, शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। गोरखपुर जिले में यह कोरोना संक्रमित की पहली मौत है, जबकि मंडल में कोरोना संक्रमित की यह दूसरी मौत है।

60 year old man died from covid 19 in gorakhpur

मुंबई से लौटा था बुजुर्ग

जानकारी के मुताबिक, नवापार निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग मुंबई में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करता था। 13 मई को वह घर आया और तभी से बुखार व सर्दी-खांसी से पीड़ित था। उसे होम क्वारंटाइन करा दिया गया था। वह आसपास के मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रहा था। रविवार की सुबह आठ बजे तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजनों ने 108 पर फोन कर एम्बुलेंस बुलाया। वे एम्बुलेंस से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे। ट्रामा सेंटर में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने देखने के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

पॉजिटिव आई कोरोना रिपोर्ट

इसके बाद सैंपल लिया गया और शव को फ्रीजर में रखवा दिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक की रिपोर्ट पॉजटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सबसे पहले बुजुर्ग के साथ आए लोगों को गांव के स्कूल में क्वारंटाइन कर दिया। साथ ही पिछले पांच दिनों में ये व्यक्ति किन किन लोगों के संपर्क में आया उसकी भी तलाश तेज करते हुए गांव को सील कर दिया गया। गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 14 हो गई है, जिसमें मौजूदा समय में 11 एक्टिव केस हैं, जबकि 2 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+