Gorakhpur News: ग्रामीण यात्रियों को मिलेगी इलेक्ट्रिक बस की सौगात, इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें
Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर में जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। दीवाली पर्व से पहले योगी सरकार गोरखपुर को 25 और इलेक्ट्रिक बस की सौगात देगी। इसे शहर से कनेक्ट होने वाले प्रमुख ग्रामीण मार्गों पर चलाया जाएगा।
महानगर के नौ रूटों पर वर्तमान में 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। लेकिन, संख्या कम होने से लोगों को बस स्टॉप पर बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। शासन के निर्देश पर जल्द ही जिले को 75 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इनमें 25 बसें दिवाली से पहले बेड़े में शामिल करने की तैयारी है।

इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति के जिम्मेदारों ने बसों के मिलने से पहले लिए नए रूट, पुराने रूट के विस्तार के साथ ही ज्यादा लोड वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इसमें छह नए ग्रामीण रूट के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीके तिवारी ने दिवाली से पहले 25 बसें मिलने वाली हैं। नए रूटों पर सर्वे का काम पूरा हो गया। लेकिन, बसाें की समय सारिणी अभी तय नहीं की गई है। इसे भी जल्द तैयार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications