Mahrajganj: एक कॉल पर पशुओं को मिलेगी यह खास सुविधा, योगी सरकार ने की शुुरुआत

Mahrajganj के विधायक जयमंगल कन्नोजिया ने रविवार को मोबाइल वेटरनरी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

mrj

Mahrajganj News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को एक खास योजना का शुभारंभ किया। प्रदेश सरकार में केंद्रीय पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी व मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने 520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एंबुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य कार्यक्रम पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित हुआ जिसमें टोल फ्री हेल्पलाइन-1962 का भी शुभारंभ किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत महराजगंज जिले के एनआईसी सभागार में भी विधायक जयमंगल कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ने एंबुलेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक जयमंगल कन्नोजिया ने कहा कि अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में पशुओं के उपचार के लिए मोबाइल वेटेनरी यूनिट (एंबुलेंस) टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर एक कॉल करते ही ये विटेनरी क्लिनिक जनपद के विभिन्न हिस्सों में पशुओं के इलाज के लिए उपलब्ध होंगे। जनपद के लोगों को पशुधन संजीवनी 1962 योजनांतर्गत कृत्रिम गर्भाधान, पशु उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण, कृमिनाशक दवा वितरण एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होंगी। कृत्रिम गर्भाधान की मांग करने पर पशुपालक को फ्रोजन सीमेन की उपलब्ध नस्ल एवं उसके दुग्ध उत्पादन की जानकारी भी दी जाएगी। वहीं पशुओ के उपचार के लिए राज्य स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित होने से पशुपालकों को काफी सहूलियत होगी।

एडी पशुधन ने कहा कि मोबाइल विटेनरी यूनिट के शुरू होने से जनपद के पशुधन चिकित्सा सेवा में गुणात्मक सुधार होगा। साथ ही लोगों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेष सलाह भी दी जाएगी।

इस अवसर पर सीडीओ संतोष कुमार, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीडीओ राकेश कुमार पांडेय, एडी पशुपालन डॉक्टर जीके सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+