शादी समारोह से लौटते समय चौराहे पर सिगरेट पीने रुके, दोनों की हत्या

Gonda News, गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर दो युवको की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

two youths were killed slitting throat with sharp weapon

पुलिस के अनुसार, नगर क्षेत्र के दयानंदनगर के रहने वाले शिवम और शिवेस नामक दो युवक शादी समारोह से वापस घर जाते समय सिविल लाइंस पुलिस चौकी इलाके के गायत्रीपुरम चौराहे पर खड़े थे। तभी वहां खड़े कुछ लोगों से सिगरेट पीने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान वहां खड़े अज्ञात लोगों ने शिवम व शिवेश की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।

two youths were killed slitting throat with sharp weapon

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। घटना के विरोध में आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। एसपी आरपी सिंह खुद पूरी टीम के आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के सिलसिले में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गयी है। मौके पर ऐतिहातन अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+