बीवी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मांगी इच्छामृत्यु
Gonda News, गोंडा। उत्तर प्रदेश में आए दिन महिलाओं के उत्पीड़न के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन गोंडा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल यहां एक पति अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हैं। पीड़ित पति की मानें तो उसकी पत्नी और ससुरालजन उसे प्रताड़ित करते है। जिसे वह ऊब चुका है और उसने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु मांगी है।

2017 में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, मामला गोंडा जिले के कोतवाली नगर का है। छेदी पुरवा निवासी कौशलेंद्र श्रीवास्तव की शादी 2017 में नगर कोतवाली क्षेत्र में ही एक मुहल्ले की रहने वाली लड़की से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से पत्नी परिवार से अलग रहने की जिद करने लगी। कहना न मानने पर वह उसके ऊपर हाथ भी छोड़ देती। साथ ही अपने मायकों वालों के साथ मिलकर उसे परेशान करती है। आरोप है कि बीते दिनों उसके साथ मारपीट भी की गई थी।

जय गुरुदेव बाबा पूजा करने के लिए करती है बाध्य
कौशलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी पत्नी जय गुरुदेव बाबा का भक्त बनने और उनकी पूजा करने के लिए कहती है। मना करने पर उस और उसके मां-बाप को प्रताड़ित करती है। कौशलेंद्र की मानें तो वह पिछले एक साल से विभाग के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी सुनवाई आज तक नहीं हुई।

राष्ट्रपति को पत्र लिखाकर मांगी इच्छामृत्यु
उसका कहना है कि प्रताड़ना को अब वह और बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसलिए उसे इच्छा मृत्यु दे दी जाए। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। उसकी काउंसिलिग कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें:गोंडा: सीएचसी में 24 घंटे में लड़का से लड़की हुआ नवजात! अब DNA टेस्ट से होगा फैसला
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications