Gonda: शादी से वापस लौट रहे अधिवक्ता की WagonR ट्रक में घुसी, 3 की मौके पर मौत और 2 गंभीर
Gonda Car Accident: एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों ने सरकार की भी नींद उड़ा रखी है। मंगलवार की रात जनपद गोण्डा से भी एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया जिसमे हुजूरपुर रोड स्थित खिंदूरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई।

अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी
मामला गोंडा ज़िले में मंगलवार की देर रात का है, जहां हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भगड़वा बाजार निवासी पांच लोग लखनऊ में रामू सिंह के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वैगेनॉर कार से वापस लौट रहे थे। तभी हुजूरपुर रोड स्थित खिंदूरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे घुस गई।
3 की मौके पर मौत
इस भीषण हादसे में अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह (40) निवासी ग्राम अदिलपुर, देवेंद्र सिंह(35) निवासी ग्राम चौभईया व लल्लन सिंह(37) निवासी भगड़वा बाजार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार पेशकार विश्वकर्मा व देवीबक्श सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पहली एम्बुलेंस तीन लोगों को सीएचसी करनैलगंज ले गई।

Recommended Video

घायलों की स्तिथि गंभीर
क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला ने बातया कि मृतक राघवेंद्र सिंह व लल्लन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए गोण्डा भेजा गया है और देवेंद्र सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेजा गया है। साथ ही दूसरी एम्बुलेंस दो अन्य घायल लोगों को इलाज के लिए बहराइच ले गई। जहां उनकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला अनुसार अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications