Election 2024: कैसरगंज में बृजभूषण शरण सिंह के बेटे के काफिले में चली गोलियां या फूटे पटाखे, जांच जारी
Kaiserganj Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण शरण सिंह को टिकट दिया गया है।
करण सिंह ने शुक्रवार को कैसरगंज लोकसभा से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जुलूस भी निकाला गया। करण सिंह के काफिले में दर्जनों लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं। इस दौरान बाहुबल का जलवा भी देखने को मिला।

शुक्रवार को नामांकन करने के बाद शनिवार को बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए निकले हुए हैं। अलग-अलग क्षेत्र और बाजारों में पहुंचकर वे जनसंपर्क कर रहे हैं।
इसी बीच शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में धुआं उठता दिखाई दे रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि काफिले में हर्ष फायरिंग की गई थी। जबकी कुछ लोगों का दावा है कि कफिले में पटाखे फोड़े जा रहे थे। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बेलसर बाजार का बताया जा रहा है वीडियो: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए दावा किया गया कि शनिवार को करण भूषण सिंह तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के बेलसर बाजार में अपने काफिले संग पहुंचे थे। बेलसर बाजार में उनका काफिला गुजर रहा था, इस दौरान काफिले में शामिल लोगों ने हर्ष फायरिंग की।
हालांकि अधिकारियों द्वारा जब इसकी जांच कराई गई तो पाया गया कि किसी हथियार से गोली नहीं चलाई गई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कफिले में शामिल लोग पटाखे फोड़ रहे थे। वहीं इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
वीडियो को किया गया डिलीट: फेसबुक पर वीडियो लाइव करने के साथ ही इस सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर भी शेयर किया गया। हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने कहा कि फायरिंग की जा रही थी जिसके चलते वीडियो डिलीट किया गया है।
वही बृजभूषण सिंह के बेटे करण शरण सिंह का काफिला निकालने के बाद काफी संख्या में शामिल वाहनों के चलते मार्केट में जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को बाहर निकालने और अपने गंतव्य के लिए जाने हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications