घर में ही परिवार ने बनाकर खुला छोड़ रखा था 'मौत का कुआं', खेलते-खेलते गिरा मासूम बच्चा
Gonda news, गोंडा। यूपी के गोंडा में एक मासूम बच्चा निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत का पता तब चला जब उसकी मां उसे तलाश करने के लिए घर से बाहर निकली। ग्रामीण इकट्ठा हुए तो लोगों ने टैंक में देखना शुरू किया जिसके बाद लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला।

दरअसल करनैलगंज कोतवाली के मलौना चाइनपुरवा गांव के रहने वाले राजेंदर के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब उसका तीन साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी ने चार माह पहले स्वच्छ भारत अभियान के तहत मिली सरकारी सहायता की धनराशि से अपने घर में शौचालय का निर्माण कराना प्रारंभ किया था लेकिन कुछ कारणों से निर्माण अधूरा रह गया।

शौचालय के लिए बनाया गया टैंक भी अधूरा रहा और उसे कवर भी नहीं किया गया। खुले टैंक में पानी भरा हुआ था। 3 वर्षीय बेटा दद्दन घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह शौचालय टैंक के पास पहुंच गया और अचानक टैंक में गिर गया। टैंक में गिरने से मासूम दद्दन की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications