हरियाणा से जान बचाकर गोंडा लौटा, यहां क्वारंटाइन सेंटर में सांप काटने से हुई मौत, नहीं मिली एंबुलेंस

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा के एक स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 16 साल के किशोर को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया लेकिन वह नहीं आई। सूचना देने पर पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके बाद परिजन उसे बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि स्कूल में साफ-सफाई नहीं होने की वजह से सांप अंदर घुसा।

A youth died after snake bite in quarantine center

हरियाणा से 3 प्रवासी मजदूर थाना वजीरगंज क्षेत्र के इमलिया गांव में अपने घर पहुंचे थे। वहां से प्रशासन ने उनको एक स्कूल में क्वारंटाइन किया था जहां रात में सांप ने किशोर को डस लिया। परिजन का कहना है कि प्रशासन के कहने पर जब वे स्कूल में शाम में गए तो वहां बिस्तर तक नहीं मिला। इसके बाद वे अपना बिस्तर ले गए। रात में करीब 11.30 बजे सांप ने काटा। किशोर ने सांप को पकड़ रखा था। एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया गया लेकिन वह नहीं पहुंची। फोन करने पर पुलिस भी आधे घंटे बाद आई।

A youth died after snake bite in quarantine center

परिजन ने कहा कि फिर मोटरसाइकिल से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आया लेकिन सुबह होते-होते उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शोएब अहमद ने कहा कि क्वारंटाइन किए गए लड़के को सांप ने काटा और उसके हाथ पर डसने के निशान थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

A youth died after snake bite in quarantine center

अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि तहसील से जानकारी मिली है कि तीन लोगों को स्कूल में क्वारंटाइन किया गया था जहां सांप काटने से महेंद्र नाम के किशोर की मौत हो गई है। इसके बारे में तहसील से रिपोर्ट मांगी गई है। उस रिपोर्ट के आधार पर जो भी देय राशि होगी, वह पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+