गोवा में दो रूसी महिलाओं की डेडबॉडी मिलने से सनसनी, जांच में जुटे बड़े अधिकारी
पणजी, अगस्त 21। नॉर्थ गोवा के दो अलग-अलग इलाकों में रूस की दो महिलाओं की डेडबॉडी मिलने से सनसनी पैदा हो गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं अपने-अपने घर में मृत पाई गई हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय एलेक्जेंड्रा जावी गुरुवार की देर रात अपने किराए के फ्लैट पर पंखे से लटकी हुईं मिली, जबकि 34 वर्षीय एकातेरिना टिटोवा का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद हुआ।

डेडबॉडी पर नहीं मिले हैं कोई निशान
आपको बता दें कि ये दोनों घटनाएं उत्तरी गोवा के सिओलिम इलाके की है। पुलिस अधिकारी ने बताया, "दोनों महिलाएं अलग-अलग जगहों पर रहती थी। उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए, लेकिन हम दोनों घटनाओं की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों महिलाओं के आपस में कोई लिंक नहीं थे।
नॉर्थ गोवा के एसपी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों महिलाएं अपने-अपने घरों में मृत पाई गई हैं। इनमें एक महिला की मौत का कारण फांसी लगाना लग रहा है। इन दोनों घटनाओं की जानकारी रूसी दूतावास को दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications