फिल्म निर्माता केपी चौधरी का निधन, फंदे से लटका मिला शव, रजनीकांत की 'कबाली' से बनाई थी पहचान
Telugu Film Producer Sunakara KP Chowdary: दक्षिण भारत के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' से पहचान बनाने वाले तेलगु फिल्म निर्माता केपी चौधरी का निधन हो गया है। उनका शव गोवा के सिओलिम गांव में एक किराए के मकान में फंदे से लटका हुआ मिला है। गोवा पुलिस ने केपी चौधरी का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने की जानकारी साझा की है।
मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म निर्माता केपी चौधरी का शव गोवा के सिओलिम गांव में किराए के घर से बरामद किया गया है।केपी चौधरी ने अपनी शुरुआती सफलता के बावजूद, 2023 में साइबराबाद पुलिस द्वारा ड्रग से संबंधित मामले में गिरफ्तार होने के बाद कई असफलताओं का सामना किया। इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया था, जिसका असर उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन पर पड़ा।

नॉर्थ एसपी गोवा,अक्षत कौशल कहा कि आज सुबह अंजुना पुलिस स्टेशन की सिओलिम चौकी को फांसी लगाकर संदिग्ध आत्महत्या के एक मामले के बारे में सूचना मिली। जैसे ही हमें सूचना मिली, पुलिस कर्मचारियों को भेजा गया और वहां पहुंचने पर एक व्यक्ति को सीलिंग फैन पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। उसकी पहचान सुनिश्चित की गई और उसकी उम्र 44 साल थी और वह रंगारेड्डी, तेलंगाना का रहने वाला था।हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमॉर्टम के निष्कर्षों के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।
कबाली से मिली पहचान, लम्बे समय से थे परेशान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चौधरी को रजनीकांत की 'कबाली' से पहचान मिली थी। इसके बाद एक नई शुरुआत की तलाश में गोवा चले गए थे, जहां उन्होंने एक क्लब खोलने की कोशिश की थी। हालांकि, उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली, जिससे उनके संघर्ष और बढ़ गए। आर्थिक कठिनाइयों और कानूनी परेशानियों का लंबे समय तक चलने वाला प्रभाव उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ा।
यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जायेंगे अमेरिका,13 फरवरी को हो सकती है डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications