गोवा चुनाव: TMC ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, 7 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान
पणजी, 22 जनवरी: गोवा विधानसभा चुनावों में जहां एक तरफ कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने अपने लगभग सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं शनिवार को तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मदवीरों की दूसरी लिस्ट जारी की है। टीएमसी की दूसरी लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

TMC ने आगामी गोवा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें तिविम से कविता किरण को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सिओलिम से एफडी देवास को टिकट दिया है। देखिए टीएमसी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची।
TMC releases the second list of candidates for the upcoming #GoaElections2022 pic.twitter.com/UxwQ5eu7rX
— ANI (@ANI) January 22, 2022
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी करते हुए 3 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। ऐसे ही बीजेपी ने गुरुवार को 34 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। वहीं कांग्रेस भी अबतक 29 से ज्यादा प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर चुकी हैं।गोवा चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि बीजेपी- कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी और टीएमसी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। वहीं सभी पार्टियां एक दूसरे पर जमकर हमला भी कर रही है।
वहीं पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें को 2017 में 17 सीटें जीतकर कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी साबित हुई थी, लेकिन सरकार बनाने में विफल रहीं, वहीं 13 सीटे जीतने के बाद भी बीजेपी सरकार बना ले गईं। बता दें कि गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 14 फरवरी को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications