मैं जनता को फ्री-बिजली पानी दे रहा हूं तो इससे नेताओं को क्यों तकलीफ हो रही है: केजरीवाल

पणजी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अन्य पार्टियों पर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने गोवा में कहा, "भाजपा-कांग्रेस वाले कहते हैं कि केजरीवाल सब कुछ फ्री बांट रहा है। मैं उन एक-एक नेता से पूछना चाहता हूं कि एक-एक मंत्री को हर महीने 3,000 यूनिट बिजली फ्री मिलती है और अगर मैं नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट फ्री देना चाहता हूं तो इसमें क्या गलत है?"

Delhi Chief Minister and Aam Aadmi Party (AAP) national convener Arvind Kejriwal targeted BJP-Congress

केजरीवाल आगे बोले कि, हमारी सरकार जनता को मुफ्त बिजली-पानी दे रही है तो इन नेताओं को इससे क्यों तकलीफ हो रही है? मैं बताता हूं.. नेताओं को इसलिए तकलीफ हो रही है क्योंकि उनका भ्रष्टाचार का सारा पैसा खत्म हो जाएगा।'
केजरीवाल ने उपरोक्त बातें तब कहीं जब वे गोवा के बीजेपी नेता विश्वजीत कृष्णराव राणे को आम आदमी पार्टी में शामिल करा रहे थे। राणे दिल्ली के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।

आप इस बार गोवा में भी विधानसभा चुनावों की व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही है। इसके अलावा पंजाब में भी केजरीवाल ने लोक-लुभावने वादे लोगों से किए हैं। वह मुफ्त बिजली-पानी के ऐलान के साथ विपक्षी पार्टियों को मात देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने लोगों को नौकरियां देने और बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का वादा भी कर रहे हैं।

Delhi Chief Minister and Aam Aadmi Party (AAP) national convener Arvind Kejriwal targeted BJP-Congress

क्या किए गोवा में 7 वादे?
गोवावासियों से केजरीवाल ने 7 वादे किए हैं। जिनमें बेरोजगारों को 3,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता (कुछ मामलों में 5,000 रुपये) और स्थानीय लोगों के लिए निजी क्षेत्र की नौकरियों में 80% आरक्षण शामिल है। उन्होंने कहा है कि, यदि लोग हमारी पार्टी के मतदान करेंगे तो सरकार बनने पर हम राज्‍य से भ्रष्‍टाचार खत्‍म कर देंगे। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार बनने पर पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए भी बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, साथ ही साथ जिनकी नौकरियां कई तरह के प्रतिबंधों के कारण चली गई थी.. उन्‍हें ₹ 5,000 प्रति माह दिए जाएंगे।

Recommended Video

    Goa Election 2022: BJP को लगा झटका, Vishwajit K Rane Aam Aadmi Party में शामिल | वनइंडिया हिंदी

    केजरीवाल बोले, "मैंने देखा है कि गोवा एक खूबसूरत राज्य है... यहां के लोग अच्छे हैं... और भगवान ने गोवा को सब कुछ दिया है, लेकिन राजनेताओं और पार्टियों ने लूटा है। हमें इस लूट को रोकने की जरूरत है (और) इसके लिए हमने एक विस्तृत योजना बनाई है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+