शर्मनाक: विदेशी महिला के साथ गोवा में बीच पर रेप, पति के साथ आई थी छुट्टियां मनाने
पणजी,
07
जून:
गोवा
में
एक
विदेशी
महिला
के
साथ
रेप
की
घटना
की
खबर
सामने
आई
है।
उत्तरी
गोवा
के
अरामबोल
स्वीट
वाटर
बीच
पर
पिछले
हफ्ते
एक
ब्रिटिश
महिला
के
साथ
बलात्कार
किया
गया
था।
गोवा
पुलिस
ने
इस
मामले
में
आरोपी
शख्स
को
गिरफ्तार
किया
है।
गोवा
पुलिस
ने
42
वर्षीय
ब्रिटिश
महिला
से
बलात्कार
के
आरोप
में
32
वर्षीय
जोएल
डिसूजा
को
सोमवार
को
गिरफ्तार
किया।

अधेड़ उम्र की ब्रिटिश महिला बीच पर कर रही थी आराम
पुलिस ने (न्यूज एजेंसी) पीटीआई भाषा को बताया कि आरोपी स्थानीय निवासी है। जब उसने 2 जून को एक अधेड़ उम्र की ब्रिटिश महिला को समुद्र तट पर आराम करते देखा, तो उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

जानिए क्या कहा पुलिस ने?
अपने पति के साथ गोवा में छुट्टियां मनाने आई पीड़िता ने सोमवार (6 जून) को पुलिस को घटना की सूचना दी। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी को उसी दिन पकड़ लिया गया था और वह पुलिस लॉकअप में है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पति ने पत्नी की 'मुल्तानी मिट्टी' से मालिश करने की कही थी बात
पुलिस के मुताबिक पिछले हफ्ते गुरुवार को दंपति एक झील पर गए और पति ने आरोपी से अपनी पत्नी की 'मुल्तानी मिट्टी' से मालिश करने को कहा। इसी दौरान ये घटना हुई है। महिला ने दो दिनों के बाद अपने पति को घटना के बारे में बताया और ब्रिटिश उच्चायोग से संपर्क किया, जिसने पूरी बात गोवा पुलिस को बताई।

महिला बोली- मालिश देने के बहाने लड़के ने किया रेप
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, ब्रिटिश महिला ने आरोप लगाया कि डिसूजा (आरोपी) ने उसे मालिश देने के बहाने उसके साथ बलात्कार किया, जब वह अपने साथी के साथ स्वीट वाटर लेक के पास लेटी थी, जो कि आरामबोल समुद्र तट के पास स्थित है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी व्यक्ति और महिला को पणजी के पास मापुसा कस्बे के जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था।

महिला के पति के सामने हुआ रेप
पुलिस निरीक्षक विक्रम नाइक ने कहा कि आरोपी पीड़िता के पास पहुंचा और उसे मिट्टी से नहलाया। फिर उसने पूरे शरीर पर कीचड़ उछालकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। महिला के साथ उसका पति भी था, लेकिन जब तक उसकी पत्नी ने आपबीती सुनाई, तब तक वह इस भयानक कृत्य से अनजान था।