गर्मी के चलते गोवा में 10 जून को सभी स्कूल- कॉलेज बंद करने के आदेश
हीटवेव के चलते गोवा में 10 जून को सभी शैक्षणिक संस्थान को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए गोवा शिक्षा विभाग ने 10 जून को सभी संस्थानों को बंद करने के लिए परिपत्र जारी किया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी और मानसून में देरी के कारण ये फैसला लिया गया है।
Directorate of Education issues Circular to close down all institutions on 10th June in Goa, due to extreme heat & delay of the #monsoons in the State pic.twitter.com/rUu5S8QZQ2
— ANI (@ANI) June 9, 2023
शिक्षा निदेशालय ने भीषण गर्मी और मानसून देरी के कारण गोवा में 10 जून को सभी संस्थानों को बंद करने के लिए परिपत्र जारी किया है। हीटवेव से स्वास्थ्य को जोखिम और हीट स्ट्रोक का खतरा होने के चलते ये फैसला लिया गया है। इससे बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications